News24you

News you are looking for

Gyanvapi Mosque: ज्ञानवापी मस्जिद में आज होगा सर्वे और वीडियोग्राफी

Gyanvapi Case: SC ने 'शिवलिंग' को संरक्षित रखने का आदेश बरकरार रखा, मुसलमानों के नमाज अदा करने का अधिकार प्रभावित नहीं

Gyanvapi Mosque LIVE NEWS: आज पूरे देश की नजर वाराणसी पर है जहां कोर्ट के आदेश के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) में सर्वे किया जाएगा। दावा है कि मस्जिद जहां बनाई गई है, वहां पहले मंदिर था, जिसके प्रमाण अभी भी मौजूद है। मुस्लिम पक्ष ने जहां सर्वे और वीडियोग्राफी का विरोध किया है, वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि सच सामने लाने के लिए हर हाल में कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 6 मई को सर्वे कर 10 मई को रिपोर्ट सौंपी जाना है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए Gyanvapi Mosque में तीन स्तर की सुरक्षा की गई है। वहीं समूचे वाराणसी शहर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

मस्जिद के मौलाना का कहना है कि वे किसी सर्वे टीम को मस्जिद में प्रवेश नहीं करने देंगे। उनका और मुस्लिम पक्ष के वकीलों का कहना है कि कोर्ट ने मस्जिद के अंदर जाकर सर्वे करने का आदेश नहीं दिया है। जिस मंदिर की बात कही जा रही है, वह मस्जिद की सीमा से बाहर है। टीम वहां जाकर सर्वे कर सकती है। वहीं हिंदू पक्षा का दावा है कि छत पर नमानज पढ़ी जाती है और नीचे श्रृंगार गौरी, भैरव बाबा, हनुमानजी और विग्रह देवताओं की मूर्तियां हैं, जिनकी पूजा आज भी की जाती है। आज भी इस स्थान का हक व्यास परिवार के पास है जो पूजा करता है।