News24you

News you are looking for

Train खड़ी कर शराब पीने जाने वाले Indian Railways के इस ड्राइवर को किया निलंबित, जांच शुरू

samastipur-train_1651561940

Indian Railways Patna:बिहार के समस्तीपुर से सहरसा जा रही एक सवारी रेलगाड़ी के उपचालक (असिस्टेंट लोको पायलट) को नशे की हालत में मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

समस्तीपुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बताया कि उक्त उप चालक को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए समिति बनाई गई है और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हसनपुर रोड राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाना के थानाध्यक्ष श्यामदेव यादव ने बताया कि उक्त उपचालक कर्मवीर कुमार को गत दो मई को ही हिरासत में लेकर हसनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र, चिकित्सा जांच के लिए भेज गया था.

उन्होंने बताया कि कुमार द्वारा मद्यपान करने की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. यादव ने बताया कि गत दो मई को शाम 17.41 बजे उक्त ट्रेन हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची. किसी कारण ट्रेन के रवाना होने में देरी होने पर उक्त उपचालक ने मुख्य चालक संतोष कुमार से चाय पीने के लिए पांच मिनट की अनुमति मांगी और स्टेशन परिसर से बाहर चला गया.

उन्होंने बताया कि ट्रेन के रवाना होने में देरी होने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर पूछताछ की. इस बीच, शराब पीकर लौटे उक्त उपचालक के नशे की हालत में स्टेशन परिसर में हंगामा करते हुए देख यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. उल्लेखनीय है बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है.