News24you

News you are looking for

MP में परीक्षा के एक घंटे पहले ही लीक हुआ BCom द्वितीय वर्ष का पेपर

exam cbse

College Exam। महाविद्यालयीन परीक्षा के दौरान मंगलवार को बीकाम BCom द्वितीय वर्ष के दो प्रश्नपत्र लीक होने से हड़कंप मच गया। परीक्षा के ठीक एक घंटे पांच मिनिट पहले प्रश्नपत्र छात्रों के वाट्सएप ग्रुप पर आ गया था। कालेज प्रबंधन को जब इसकी सूचना लगी तो पूरे कालेज में जांच पड़ताल की गई। सूचना मिलते ही बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का उड़नदस्ता भी विदिशा पहुंच गया। कालेज प्राचार्य डा शोभा जैन ने पुलिस को सूचना दी है जिसके बाद अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय BHU द्वारा परीक्षा कराई जा रही है। जिले में सरकारी कालेजों के अलावा एसएसएल जैन कालेज में भी परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को बीकाम द्वितीय वर्ष कम्प्यूटर वालों की इंटरनेट एंड ई कामर्स और बीकाम प्लेन वालों की एप्लाइड इकोनामिक्स विषय की परीक्षा थी।

परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक था। सुबह जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तभी एक महिला परीक्षार्थी के पति ने कालेज प्रबंधन को फोन करके बताया कि जिन दो विषयों की परीक्षा चल रही है उसके प्रश्नपत्र वाट्सएप ग्रुप में एक घंटे पहले ही किसी ने डाल दिए। सूचना मिलते ही कालेज में हड़कंप मच गया। कालेज की टीम ने एक एक क्लास में जाकर बच्चों के मोबाइल चैक किए। हालांकि इस दौरान किसी के मोबाइल में प्रश्नपत्र नहीं मिला।