News24you

News you are looking for

School Closed इस राज्य में 8 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

school-close in mp

School Closed : छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों का एंडलाइन आकलन टेस्ट चल रहा है। आखिरी पर्चा 25 अप्रैल को निर्धारित है। इस दिन भी बच्चों का स्कूल आना ऐच्छिक कर दिया गया। इसके बाद बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दे दिया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे।

गौरतलब है कि पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 मई से निर्धारित किया था। 15 मई तक स्कूल चलने थे, लेकिन अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण इस आदेश को संशोधित करना पड़ा। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। अवकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी।