News24you

News you are looking for

मौसम विभाग का अलर्ट- 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान,दिल्ली समेत उत्तर भारत मे बढ़ेगी गलन

मौसम विभाग का अलर्ट- 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान,दिल्ली समेत उत्तर भारत मे बढ़ेगी गलन

देश में बीती रात अचानक मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ गई है। अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। अब उत्तर भारत के मैदानी शहरों को लोगों को अगले दो-तीन दिन कड़ाकें की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। आईएमडी विभाग ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान
भारत के मौसम विभाग ने कहा कि ठंड से लेकर गंभीर मौसम की स्थिति पंजाब पर भी बनी हुई है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में ठंड के दिनों की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी ने पिछले महीने दिसंबर-फरवरी के लिए जारी किए गए अपने सर्दियों के पूर्वानुमान में पहले ही उत्तर भारत में इस सर्दी के मौसम में सामान्य तापमान के नीचे की भविष्यवाणी की है।

इन जगहों पर बारिश की संभावना
इसमें कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। वहीं आईएमडी ने कहा कि तेज लहर के चलते तमिलनाडु और पुदुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में 16 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाओं के चलते रहने का अनुमान है।