Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Khajuraho railway station पर रेलमंत्री मिले यात्रियों से, वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा, सांसद VD शर्मा ने जताया आभार

Khajuraho railway station रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे खुद ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक लेने पहुंच गए। श्री वैष्णव के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी साथ थे।

Khajuraho railway station पर रेलमंत्री मिले यात्रियों से, वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा, सांसद VD शर्मा ने जताया आभार

उन्होंने यात्रियों से कहा- अश्विनी नाम है मेरा। मैं आपका रेलमंत्री हूं। ट्रेन में साफ-सफाई है या नहीं? अगर है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना।

जल्द खजुराहो से वंदे भारत ट्रेन

 

Video

https://www.kooapp.com/koo/ashwinivaishnaw/8c05a663-5164-4294-9157-98dd3f2607f4

रेलमंत्री ने खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत करते दिख रहे हैं। इसके बाद वे ट्रेन में भी चढ़ गए। स्लीपर कोच और सामान्य कोच में भी उन्होंने यात्रियों से उनके विचार जाने। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि सामान्य कोच में भी अब व्यवस्थाएं सुधर गई हैं। यह अच्छा है।

मध्य प्रदेश को मिले 12 हजार करोड़ रुपये
इससे पहले जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों के साथ बैठक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन  दिया है। यह बजट आवंटन अब तक का सर्वाधिक है। इस धनराशि से मध्य प्रदेश का समग्र विकास होगा।

अब हमारी जिम्मेदारी है कि बजट आवंटन का अच्छे से उपयोग करें और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की तैयारी में जुट जाएं। रेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद करें और समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी करें। खजुराहो में आयोजित इस बैठक में छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, खजुराहो क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिग, विधायक, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

Khajuraho railway station पर रेलमंत्री मिले यात्रियों से, वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा, सांसद VD शर्मा ने जताया आभार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो छतरपुर पन्ना कटनी सहित सभी जिलों में निरन्तर रेल की सुविधाएं विस्तार हो रही हैं। रेल मंत्री जी का आभार हम निरन्तर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सतना-पन्ना-खजुराहो रेल लाइन की समीक्षा की
रेलमंत्री ने बैठक में छतरपुर तथा खजुराहो में लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा प्रदान करने के लिए नया गुड्स शेड बनाने पर चर्चा की। छतरपुर स्टेशन को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की चर्चा की। यहां टेराकोटा प्रोडक्ट उत्पाद की स्टॉल जल्द लगाई जाएगी। खजुराहो से दक्षिण एवं उत्तर भारत से बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने नई सेवाओं की योजना पर बात की। सतना-पन्ना-खजुराहो नई रेल लाईन के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस क्षेत्र में नई रेल लाइन के सर्वे पर भी रेलमंत्री ने चर्चा की।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp