Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

Snake Bite Rahasyamayi Ghatna: नागिन ने नाग की हत्या का बदला लेने के लिए एक शख्स को 7 बार डसा

Snake Bite Rahasyamayi Ghatna: नागिन ने नाग की हत्या का बदला लेने के लिए एक शख्स को 7 बार डसा? आप भी इस खबर से हैरान हो जाएंगे।

UP के रामपुर Rampur से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर नागिन ने नाग की हत्या का बदला लेने के लिए एक शख्स को 7 बार डसा पर वो हर बार बच गया। दरअसल जनपद रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर का रहने वाला एहसान उर्फ बबलू एक कृषि फार्म पर नौकरी करता है। 7 महीने पहले उसका सामना नाग और नागिन से हुआ। एहसान ने लाठी से वार कर नाग को मार दिया और नागिन बचकर निकल गई, लेकिन नागिन ने अपने मरे हुए नाग का बदला लेने की ठान ली।

शख्स ने कहा कि उसे अब घर से बाहर जाकर मजदूरी करने में डर लगता है कि कब सांप उस पर हमला कर दे। युवक का कहना है कि वह बेहद गरीब है और किसी तरह मजदूरी कर अपने 4 बच्चों का पेट पालता है। उसने बताया कि सांप पर लाठी से वार करते समय उसे अंदाजा नहीं था कि नागिन बदला लेगी।

बबलू ने कहा कि 7 महीने पहले अचानक दो सांप दिखने पर वह घबरा गया और उसने लाठी से वार कर दिया। बाद में वहीं खेत में गड्ढा खोदकर नाग को दफन कर दिया था। अब खेत में काम करते वक्त अचानक नागिन पहुंचती है और डसने के बाद भाग जाती है। अभी इसी महीने उसने 13 तारीख को सातवीं बार डसा है।”

नागिन कर रही लगातार हमले

शख्स ने दावा किया कि उस पर लगातार नागिर हमले कर रहे हैं। सबसे पहला हमला 6 महीने पहले हुआ था। तब वह खेत में काम करने गए थे। वहां उन्हें सांप ने काट लिया था, जिससे उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और घर के लोगों ने आनन-फानन में रामपुर के नजदीक बंजीर गांव ले गए थे। जहां उपचार के बाद उनकी जान बच पाई थी। वहीं बुधवार की सुबह वह अपने खेत में भैंस के लिए चारा लेने जा रहे थे, तभी सांप ने उन्हें सातवीं बार काटा। सांप ने उनके हाथ के अंगूठे पर काटा था। चीख-पुकार मचने पर लोग पहुंचे और उसे फिर से बेनजीर गांव ले गए, जहां उसका उपचार हो पाया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp