Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Prayagraj Murder प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या:महिला और 3 बेटियों का गला काटा,

Prayagraj Murder प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, पति का शव आंगन के जाल से फांसी पर लटका मिला। पति के शरीर पर हथियार के जख्म तो नहीं हैं, लेकिन हाथ और बनियान पर खून के छीटें मिले हैं। दरवाजे पर खून से सना चापड़ मिला है।

मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।

दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट

SSP अजय कुमार ने कहा कि घर से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें घटना का कारण बताया है। साथ ही ससुराल पक्ष से मकान और खेत का विवाद भी बताया है। ससुराल पक्ष और उनसे संबंधित लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस पूरे प्रकरण में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है।

सालों और एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल के बड़े भाई विवेक ने बताया कि राहुल 8-10 सालों से ससुराल में रहता था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। उसके 4 साले हैं। घर बनवाने के कुछ समय बाद ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। परेशान होकर राहुल खागलपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस ने राहुल के सालों और किराए पर साथ में रह रहे एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र वारदात वाली रात घर में नहीं था, निमंत्रण में कहीं गया था। राहुल परिवार के साथ रिटायर्ड फौजी के मकान में दो महीने से रह रहा था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp