News24you

News you are looking for

UP MLC ELECTION उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में सपा शून्य पर सिमटी, BJP की बंपर जीत

स्थापना दिवस

यूपी: UP MLC ELECTION चुनाव में सपा शून्य पर सिमटी

यूपी के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है. बीजेपी ने 33 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

पढ़ें पूरी अपडेट

12:24 PM

विधान परिषद में सपा से छीनेगा विपक्ष का दर्जा!

लखनऊ विधान परिषद में सपा को मिली शून्य सीटों के बाद अब जुलाई में सपा से ऑफिशियल विपक्ष का दर्जा भी छिन सकता है क्योंकि विधान परिषद में विपक्षी दल के पास 10 सीटें होना जरूरी हैं और सारे गुणा-गणित के बाद में जुलाई में सपा के पास विधान परिषद में अधिकतम 9 सीटें ही बचेंगी, जिससे सपा का ऑफिशियल विपक्ष का दर्जा खतरें में है.

12:22 PM

वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीत गई हैं. बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

12:17 PM

आजमगढ़ में बीजेपी हारी

आजमगढ़ में वोटों की गिनती पूरी हो गई है. निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने 4076 वोट पाकर जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अरुण कांत यादव को 2814 वोटों के अंतर से हराया.

12:15 PM

MLC चुनाव के नतीजों पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लगभग चार दशकों के बाद, राज्य में पहली बार, सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल करेगा. उन्होंने कहा, ‘चूंकि एमएलसी चुनाव में 9 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, इसलिए बीजेपी को बाकी 27 सीटों पर भी जीत का भरोसा है.’

12:13 PM

झांसी में बीजेपी जीती

झांसी-जालौन-ललितपुर एमएलसी सीट पर बीजेपी को जीत मिली है. बीजेपी प्रत्याशी रमा निरंजन ने 579 वोटों से जीत हासिल की, उनको 2092 वोट मिले हैं.

12:04 PM

शाहजहांपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

शाहजहांपुर में बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है. वो 3335 वोटों के अंतर से जीत गए हैं.

11:42 AM

आजमगढ़ में बीजेपी पीछे

आजमगढ़ को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. आजमगढ़ में बीजेपी से निष्कासित एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु आगे हैं.