News24you

News you are looking for

Corona Return: कोरोना के 15 लाख से ज्यादा केस मिल रहे, यूरोप में नई लहर का खतरा

Coronavirus: AIIMS के पूर्व निदेशक बोले-इस बार ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होगा कोरोना नया वैरिएंट, कैसे करें बचाव?

Corona Return हर चार महीने में औसतन कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आ रहा है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने आगाह किया है कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। एशिया में कोरोना का प्रकोप फिर से फैल रहा है। गुटेरेस ने सरकारों और फार्मा कंपनियों से हर व्यक्ति, हर जगह टीके पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। GAVI COVAX एडवांस मार्केट कमिटमेंट समिट 2022 को लेकर गुटरेस ने वीडियो संदेश ‘वन वर्ल्ड प्रोटेक्टेड- ब्रेक कोविड नाउ’ जारी किया। इसमें उन्होंने साफ कहा कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि हम हर दिन 1.5 मिलियन (15 लाख) नए मामले देख रहे हैं। एशिया में भी कोरोना का प्रकोप फैल रहा है। पूरे यूरोप में एक नई लहर फैल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में महामारी की शुरुआत के बाद से उच्चतम मृत्यु दर की रिपोर्ट हो रही है।

‘एक तिहाई लोगों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ’
गुटरेस ने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट यह बताता है कि Covid​-19 कितनी तेजी से फैल सकता है, विशेष रूप से उच्च टीकाकरण कवरेज के अभाव में। उन्होंने अफसोस जताया कि कुछ अमीर देश अपनी दूसरी बूस्टर खुराक की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन एक तिहाई लोगों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ है।