News24you

News you are looking for

Indian railway Train enquiry: CG की 10 ट्रेनों को किया रद: CM भूपेश ट्वीट कर बोले- हद है! यहां देखें लिस्ट

Indian railway Train enquiry रेल मंत्रालय के आदेश पर छत्‍तीसगढ़ के विभिन्‍न रेल मार्ग पर संचालित 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद किया है। रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेनों को रद किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार की घेराबंदी की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजर अंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जन विरोधी निर्णय का रेल मंत्रालय तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करे।

बतादें कि दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे जोन के विभिन्‍न सेक्‍शनों में चल रहे काम को देखते हुए रेलवे ने छत्‍तीसगढ़ के विभिन्‍न मार्गों में चलने वाले पैसेंजर ट्रेनों को रद किया है।

बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल 1 से 30 अप्रैल, 2022 तक रद रहेगी।

नागपुर-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अप्रैल से 1 मई तक रद रहेगी।

– रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 से 30 अप्रैल तक रद रहेगी।

– डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 से 30 अप्रैल तक रद रहेगी।

– रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 से 30 अप्रैल तक रद रहेगी।

– डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 1 मई तक रद रहेगी।

– रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल 1 से 30 अप्रैल, 2022 तक रद रहेगी।

बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 1 से 30 अप्रैल रद रहेगी।

– शहडोल-बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 1 से 30 अप्रैल रद रहेगी।

– रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद रहेगी।