News24you

News you are looking for

Rape in Circuit House आरोपित महंत को संरक्षण देने वाले मामा और भांजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rape in Circuit House आरोपित महंत को संरक्षण देने वाले मामा और भांजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rape in Circuit House चर्चित राजनिवास में महंत के द्वारा नाबालिग लड़की से रेप कांड के मुख्य अरोपित को संरक्षण देना अखिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उनके भांजा अंशुल मिश्रा को महंगा पड़ गया। महंत से पूछताछ एवं जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली और उसके आधार पर आरोपित संजय त्रिपाठी एवं अशुल मिश्रा को रीवा पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने बताया कि राजनिवास में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी महंत सीताराम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान यह सामने आया है कि दुष्‍कर्म का आरोपित बाबा सीताराम घटना के बाद राजनिवास से फरार होकर संजय त्रिपाठी के घर में जाकर छुपा हुआ था। इतना ही नहीं सीताराम को उसने अपने फार्चुनर वाहन में बैठाकर भगाने में मदद की थी। सरंक्षण देने एवं आरोपित महंत को भगवाने में मदद करने के आरोप में संजय त्रिपाठी एवं अशुल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है