News24you

News you are looking for

IRCTC Indian Railway Service कम क‍िराये में यात्रा के ल‍िए Railway की खास सर्व‍िस शुरू

IRCTC Indian Railway

IRCTC Indian Railway Service : होली से पहले भारतीय रेलवे (Indian Railways) की खास सर्व‍िस शुरू हो गई है. इस सेवा के शुरू होने के बाद आप पहले से कम क‍िराये में सफर कर सकेंगे. देश में कोरोना के मामले कम होने पर रेलवे की तरफ से ट्रेनों में अनारक्ष‍ित कोच लगने शुरू हो गए हैं. इसके बाद अब यात्री व‍िंडो ट‍िकट लेकर यात्रा कर सकेंगे.

सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए ल‍िया था फैसला

देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद मार्च 2020 में यात्र‍ियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए ट्रेनों से अनारक्ष‍ित कोच को हटा द‍िया गया था. अब कोरोना के मामले घटने के बाद इन्‍हें फ‍िर से शुरू क‍िया गया है. इससे पहले डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट को 27 मार्च से शुरू करने का ऐलान क‍िया है.

पाबंद‍ियों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा

सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान लगाई गई रोक को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है. आपको बता दें ट्रेनों से अनर‍िज्‍वर्ड कोच हटने के बाद यात्रा करने के ल‍िए पहले ट‍िकट बुक कराना होता था. लेक‍िन अब इससे छुटकारा म‍िल जाएगा.

व‍िंडो से ले सकेंगे ट‍िकट

इस बदलाव के बाद यात्री स्‍टेशन पर जाकर व‍िंडो से ट‍िकट लेकर अपने गंतव्‍य को रवाना हो सकेंगे. माना जा रहा है यह सुव‍िधा शुरू होने के बाद पहले की तरह सीन‍ियर स‍िटीजन को ड‍िस्‍काउंट द‍िया जा सकेगा. साथ ही अब पहले के मुकाबले ज्‍यादा यात्री सफर कर सकेंगे.