News24you

News you are looking for

MP College News पूरी क्षमता से खुलेंगे कालेज, समय पर होंगी परीक्षा

exam cbse

MP College News MP में अब उच्च शिक्षण संस्थान College पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। MP सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को छोड़कर बाकी सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। अभी तक कालेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन आधी क्षमता के साथ किया जा रहा था। वार्षिक परीक्षाएं समय पर हों, इसकी तैयारी के लिए उच्च शिक्षा मंत्री कुलपतियों के साथ इसी सप्ताह बैठक करेंगे।

कालेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी क्षमता के साथ

उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे। अब स्थिति नियंत्रण में हैं और अब कालेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगी। परीक्षाएं शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए आफलाइन होंगी। इसकी तैयारियों के लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जल्द ही बैठक करेंगे।

पिछले दो शिक्षण सत्र प्रभावित हुए

विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करना होगा। कोरोना संक्रमण के वजह से पिछले दो शिक्षण सत्र प्रभावित हुए हैं। ओपन बुक पद्धति से परीक्षाएं ली गई थीं। विश्वविद्यालयों ने प्रश्न पत्र तैयार करके वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे और विद्यार्थियों ने घर से ही परीक्षा दी और उत्तर पुस्तिका जमा कर दी थी।