News24you

News you are looking for

DAVV Exam Notification स्नातक पाठ्यक्रम की आफलाइन परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह से होंगी शुरू

exam cbse

DAVV Exam Notification इंदौर में देवी अहिल्या बाई विवि में स्नातक पाठ्यक्रम की आफलाइन परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी। सत्र 2021-22 की परीक्षा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्नातक पाठ्यक्रम की आफलाइन परीक्षा मार्च के तीसरे सप्ताह से रखी जाएंगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं से आनलाइन आवेदन मांगे हैं। बिना विलंब शुल्क जमा किए विद्यार्थी 10 फरवरी तक आनलाइन फार्म भर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह में बैठक होगी, जिसमें परीक्षाओं को लेकर तारीख तय की जाएगी।

बीए, बीकाम और बीएससी सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षाएं मार्च से मई के बीच करवाई जाएंगी। मार्च के तीसरे सप्ताह से फाइनल ईयर की परीक्षा होगी। वहीं फर्स्ट और सेकंड ईयर की परीक्षाएं अप्रैल-मई के बीच रखी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सारी परीक्षाएं आफलाइन करवाने पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पेपर खत्म होते ही विद्यार्थियों का मूल्यांकन शुरू करेंगे, ताकि 25 दिन में रिजल्ट जारी किए जा सके। इसके लिए फरवरी में होने वाली बैठक में परीक्षा और मूल्यांकन को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने बताया कि अभी फाइनल ईयर वाले विद्यार्थियों से फार्म मंगवाए जा रहे हैं। कुछ दिन बाद यूजी फर्स्ट-सेकंड ईयर के विद्यार्थियों के आवेदन जमा होंगे। उन्होंने बताया कि बीए, बीकाम, बीएससी फर्स्ट ईयर वाले विद्यार्थियों के नामांकन के लिए भी कालेजों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है।

 

फरवरी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर – एमए, एमकाम, एमएससी की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दस फरवरी तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी के आखिरी सप्ताह में करवाने पर जोर दिया है। इसका टाइम टेबल अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है