News24you

News you are looking for

Reliance Jio का ये खास रिचार्ज 25GB तक डेटा एक ही दिन में कर सकते हैं खर्च, जानिए इस प्लान को

jio

Reliance Jio रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास एक खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में एक दिन में कितना भी डेटा यूज कर सकते हैं। Jio के इस प्लान में हर दिन खर्च किए जाने वाले डेटा की कोई लिमिट नहीं है। यह जियो का फ्रीडम प्लान (Freedom Plan) है। जियो का यह प्लान 296 रुपये का है। जियो के पास ऐसा एक ही रिचार्ज प्लान है, तो आइए जानते हैं कि इस प्लान में यूजर्स को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

25GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी


रिलायंस जियो के इस नो डेली डेटा लिमिट प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। रिचार्ज प्लान में 25GB मिलता है। यूजर्स एक दिन में कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी, हर दिन यूज किए जाने वाले डेटा की कोई लिमिट नहीं है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

Jio का सबसे ज्यादा डेटा वाला प्लान, मिलता है 1095GB डेटा


अगर जियो के सबसे ज्यादा डेटा देने वाले प्लान की बात करें तो इसके एक रिचार्ज में 1095GB डेटा मिलता है। यह जियो का 4199 रुपये वाला प्लान है। जियो के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में हर दिन 3GB डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। जियो के इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।