News24you

News you are looking for

UP BJP LIST यूपी चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, अदिति सिंह को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया

अनुसूचित जनजाति

UP BJP LIST उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. यूपी के हाथरस की सादाबाद सीट से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को बीजेपी का टिकट मिला है जबकि कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति सिंह अब कमल निशान पर रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी.

असीम अरुण को कन्नौज से टिकट

इसके अलावा सिरसागंज से हरिओम यादव, मैनपुरी से जयवीर सिंह, हरदोई से नितिन अग्रवाल, एटा से विपिन वर्मा और कन्नौज से असीम अरुण को बीजेपी का टिकट मिला है. अलीगंज से मौजूदा विधायक सत्यपाल राठौर अपनी टिकट बचाने में सफल रहे हैं. इसके साथ ही पुरवा से अनिल सिंह, कासगंज से देवेंद्र लोधी को फिर से टिकट मिला है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

 

लिस्ट में सतीश महाना का नाम भी शामिल है जिन्हें महाराजपुर सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा लखीमपुर से योगेश वर्मा को टिकट मिला है. फर्रुखाबाद सीट से मेजर सुनीद द्विवेदी को टिकट मिला है. इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट हासिल हुआ है. रामनरेश अग्निहोत्री और अर्चना पांडे जैसे मंत्रियों को भी फिर से टिकट मिला है.

पूर्व नौकरशाह और आईपीएस अधिकारी रहे असीम अरुण ने भी हाल में बीजेपी जॉइन की थी. यूपी सरकार की सराहना करते हुए अरुण ने दावा किया कि पिछले पांच वर्ष का कार्यकाल कानून-व्यवस्था के लिए बहुत बेहतर था और पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को काम करने के लिए इससे पहले कभी इतना सुखद अवसर नहीं मिला.

उत्तर प्रदेश काडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद पर रहते हुए वीआरएस लिया था.