News24you

News you are looking for

Yogi Adityanath: अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे CM योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath: अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे CM योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे CM योगी आदित्यनाथ इस पर मुहर लग गई है। बीजेपी की सेंट्रल कमेटी ने भी इसकी हरी झंडी मिल गई है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में थी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भाजपा में टिकट बंटवारे पर मंथन पहले ही शुरू हो चुका है। मंगलवार को दिल्ली में कोर कमिटी की मीटिंग हुई थी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ मौजूद थे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली में हुई मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस बात को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेता ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से उतारे जाने से पूरे प्रदेश में हिंदुत्व का संदेश जाएगा। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा सीट से भी लड़ाए जाने की चर्चाएं थीं।

सांसद ने की थी मथुरा से योगी को लड़ाने की मांग

यहां तक कि भाजपा के सांसद हरनाथ यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की थी कि सीएम योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा था कि कृष्ण भगवान ने मेरे सपने में आकर कहा था कि सीएम योगी को मथुरा से लड़ाया जाना चाहिए। गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के बड़े चेहरे माने जाते रहे हैं। मठ के बाद अब अयोध्या में उनके आने से भाजपा को एक नया बूस्ट मिल सकता है। पहले ही उन्हें मथुरा या फिर अयोध्या से चुनाव में उतारे जाने की चर्चाएं तेज थीं।