Monday, October 26, 2026
Latest:
HOME

Surat Hadsa: सूरत में गैस लीक होने से बड़ा हादसा- मजदूरों का घुटा दम, 6 की मौत; 20 पहुंचे अस्‍पताल

Surat Hadsa सूरत, एएनआइ। गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat)में वीरवार तड़के एक रासायनिक कारखाने में गैस रिसाव ( Gas leakage) के बाद छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य बीमार हो गए, इन लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि सचिन जीआईडीसी (Sachin GIDC area) सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना वीरवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा- “सूरत में गैस रिसाव के कारण दुर्भाग्य से कई लोग मारे गए हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह सहन करने की शक्ति मिले। मैं इस घटना में बीमार पड़ने वालों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं।”

Surat Hadsa कुछ की हालत गंभीर

अस्‍पताल सूत्रों के अनुसार वीरवार सुबह 5 बजे गैस लीकेज की घटना को लेकर फोन आया, मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत अस्‍पताल लाया गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो चुकी है ये लोग गैस लीक होने के कुछ मिनट बाद ही जमीन पर गिर पड़े थे। 20 मजदूरों का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कुछ खतरे से बाहर हैं।

Surat Hadsa हादसे के बाद घबरा गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे के बाद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में पूरे परिसर में ये गैस फैल गयी। जिससे वहां उपस्थित लोगों का दम घुटने लगा। घटनास्‍थल पर ही छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और 20 लोगों की हालत खराब होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि मिल का एक कर्मचारी नाले में जहरीला केमिकल डाल रहा था, इसी समय गैस लीकेज के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp