Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Gas Leakage in Surat: सूरत में बड़ा हादसा, केमिकल टैंकर से गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत

Gas Leakage in Surat । सूरत में गैस लीक होने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरत के जीआईडीसी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक केमिकल टैंकर से गैस लीकेज होने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीआईडीसी इलाके में जैसे ही गैस लीक होने की खबर फैली तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस एरिए अधिकांश कंपनियां है और कई मजदूर काम करते हैं। दम घुटने के कारण अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुके है। वहीं 20 से ज्यादा लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैंकर से गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है और अब इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत व बचाव के लिए प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, उसे कारण करा लिया गया है और अभी किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp