News24you

News you are looking for

PEB EXAM News प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा (वर्ग-3) की 5 मार्च से EXAM, 2 लाख 80 हजार आवेदन

exam cbse

PEB EXAM News प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा (वर्ग-3) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। वर्ग-3 की परीक्षा 5 मार्च से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया था।

नए अभ्यर्थियों को 14 से 28 दिसंबर तक आवेदन करना था। वहीं नए भरे गए आनलाइन फार्म में संशोधन रविवार तक करना था। इसके बाद आवेदक कोई भी त्रुटि सुधार नहीं कर पाएंगे। इसमें दो लाख 80 हजार नए आवेदकों ने आवेदन किए हैं। इससे अब कुल आवेदकों की संख्या नौ लाख 37 हजार तक पहुंच गई है। इससे पहले छह लाख 57 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। इसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार उनके विभाग में खाली प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले भरे गए एवं नए आवेदक दोनों विभागों के पदों के लिए मान्य होंगे। इसमें 15 फीसद आवेदन अन्य राज्यों से प्राप्त हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि पात्रता परीक्षा है। परीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं अन्य निजी स्कूल अपने स्तर पर पद निकालकर भर्ती कर सकेंगे।पीईबी ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

दो पाली में ढाई घंटे का होगा पेपर

प्राथमिक शिक्षक की परीक्षा पांच मार्च से प्रारंभ होगी। दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्टिंग के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा।