IRCTC train enquiry: सेंट्रल रेलवे ने मेंटेनेंस वर्क के चलते मुंबई से चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों और लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आदेश के मुताबिक लंबी दूरी की कुल 14 ट्रेनें कैंसल हुई हैं, जिनमें शनिवार को 3 ट्रेनें, रविवार को 9 ट्रेनें और सोमवार को 2 ट्रेनें कैंसल रहेंगी। इनके अलावा चार मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 2 जनवरी, रविवार को मुंबई में करीब 200 से अधिक लोकल ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। मेगा ब्लॉक के दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली के दरम्यान रेल सेवा पूरी तरह से ठप रहेगी। कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशन से यात्रा करने वालों को ठाणे, दिवा, डोंबिवली और कल्याण से चढ़ने की सुविधा दी गई है।
मुंबई में सेंट्रल रेलवे ने कलवा और दिवा के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर मेगा ब्लॉक का फैसला लिया है। मध्य रेलवे के लिए यह जम्बो मेगा ब्लॉक 24 घंटे के लिए है, जो रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा। दरअसल, ये ब्लॉक ठाणे-दिवा मार्ग पर, 5वीं और 6वीं लाइन पर डायवर्जन और नई बिछाई गई स्लो लाइन को काटने और जोड़ने के लिए किया गया है। हार्बर लाइन पर भी मेंटेनेंस के काम के लिए मेगा ब्लॉक किया गया है।
कैंसल होनेवाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
शनिवार (1.1.2022
12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस
17611 नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस
रविवार, (2.1.2022)
11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
12071/12072 मुंबई-जालना-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
12109/12110 मुंबई-मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस
11401 मुंबई-आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन
12111 मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस
12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस
11139 मुंबई-गडग एक्सप्रेस
17612 मुंबई-नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस
सोमवार, (3.1.2022)
11402 आदिलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस
11140 गडग-मुंबई एक्सप्रेस















