News24you

News you are looking for

EPFO NEWS न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की तैयारी कर रही सरकार

EPFO NEWS न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की तैयारी कर रही सरकार

EPFO NEWS कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स को नए साल में खुशखबरी मिलने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम पेंशन को बढ़ाया जा सकता है। सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम मासिक पेंशन एक हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया जा सकता है। बता दें कि पेंशनर्स कई समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

अब ईपीएफओ को फैसला लेना है। रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी में श्रम मंत्रालय की बैठक होने वाली है। संसद की स्टैंडिंग कमिटी की सिफारिश पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

ईपीएफओ के तहत पीएफ पाने वाले सभी कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 के अंतर्गत आते है। संगठित क्षेत्र के सब्सक्राइबर्स को 58 साल के बाद एक हजार रुपए की न्यूनतम पेंशन मिलती है।

इसके लिए कर्मचारी का कम से कम 10 वर्ष नौकरी करना जरूरी है। इस स्कीम में विधवा पेंशन और बच्चों की पेंशन की सुविधा भी है।

इन दो मुद्दों पर चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार श्रम मंत्रालय की बैठक में दो मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पहला न्यू वेज कोड लागू करने पर निर्णय लिया जा सकता है। दूसरा न्यूनतम पेंशन पर भी फैसला हो सकता है। माना जा रहा कि मीटिंग पर सहमति बन सकती है।

पिछले साल मार्च में संसद की स्टैंडिंग कमिटी ने न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपए बढ़ाने की सिफारिश की थी। वहीं पेंशनर्स ने 9000 रुपए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं