News24you

News you are looking for

Indian Railway Updates/IRCTC News धुंध के चलते 3 मार्च तक इस रूट की ट्रेनें निरस्त

Cancelled Train: कोहरे के चलते 2आज कुल 216 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, यात्रा करने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Indian Railway Updates/IRCTC News : दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक मार्च तक व आम्रपाली एक्सप्रेस तीन मार्च तक रद्द कर दी गई.

सर्दी में धुंध की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ जा रही है. एक ट्रेनों के लेट होने का प्रभाव दूसरी ट्रेनों पर पड़ रहा है. ट्रेनों के विलंब का सीधा असर रेलयात्रियों पर पड़ रहा है. उन्हें इससे बचाने की कोशिश के तहत दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक मार्च तक व आम्रपाली एक्सप्रेस तीन मार्च तक रद्द कर दी गई. हालांकि इससे बिहार व यूपी की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

रेलवे की ओर से धुंध की वजह से अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) को 3 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. वहीं, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) को 28 फरवरी तक रद्द किया गया है. इसके अलावा प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को एक मार्च तक रद्द किया गया है. चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) को 28 फरवरी तक रद्द किया गया है. इससे कटिहार व इलाहाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

रेलवे की ओर से हर वर्ष सर्दी में धुंध के दौरान ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए व्यापक कदम उठाए जाते हैं. इसके तहत लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन माह तक रद्द कर दिया जाता है, क्योंकि धुंध के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं. यही नहीं ये ट्रेनें कम दूरी की ट्रेनों को भी प्रभावित करती हैं. जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. धुंध के बीच कम दूरी पर चलने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए इस बार भी रेलवे ने दिल्ली अंबाला रूट चलने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया है.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि धुंध के बीच अन्य ट्रेनों को समय पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसी के चलते लंबी दूरी पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को एक मार्च तक और आम्रपाली एक्सप्रेस को तीन मार्च तक रद्द कर दिया गया है.