News24you

News you are looking for

Indian Railway IRCTC News अब रेल कोच में महिलाओं की सीट होगी रिजर्व

IRCTC Indian Railway

IRCTC News Indian Railway महिला यात्रियों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। अब बस और मेट्रो रेल (Metro Train) की तरह भारतीय रेलवे (Indian Railway) में भी महिलाओं के लिए सीट रिजर्व (Seat Reserved for Women) के साथ साथ एक कोच भी रिजर्व किया जाएगा. यानी रेलवे (Indian Railway) महिलाओं के लिए स्पेशल सुविधा की व्यवस्था कर रहा है. इसके तहत रेलवे में सफर करने वाली महिलाओं के लिए अलग से कोच की व्यवस्था होगी.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगातः

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महिलाओं के लिए इस सुविधा की घोषणा करते हुए कहा कि अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं की यात्रा आरामदायक हो इसके लिए रेलवे में उनके लिए सीट के साथ साथ अलग कोच की व्यवस्था की जा रही है. विशेष कोच में महिलाओं की यात्रा और सुरक्षित और आरामदेह होगी.

महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम:

रेल मंत्री ने इस बारे में कहा है कि, ट्रेनों में सीट रिजर्वेशन के अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया गया है. रेल मंत्री ने कहा कि, ट्रेनों में महिलाओं को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जीआरपी (GRP) और जिला पुलिस यात्रियों को पूरी सुरक्षा देंगे. इसके अलावा रेलवे में सफर करने वाली महिलाओं के लिए ‘मेरी सहेली’ भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी.

रेल मंत्री ने कहा कि, लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में महिलाओं के लिए छह बर्थ रिजर्व होते हैं. इसके अलावा गरीब रथ, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो ट्रेन समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों में 3 AC में 6 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व है. उन्होंने कहा कि, हर स्लीपर कोच में छह से सात लोअर बर्थ , 3 एसी कोच में चार से पांच लोअर बर्थ और सेकेंड एसी कोच में तीन से चार लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निर्धारित की गई हैं.