Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

Indian Cricket Team Captain रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान, BCCI ने किया ऐलान

Indian Cricket Team Captain भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे के लिए टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अब वनडे मैचों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली के टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को कप्तानी सौंपी गई है। उसके बाद से ही यह चर्चा है कि वनडे टीम की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है।

रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देने के साथ ही टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म अच्छा नहीं था। वहीं रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp