News24you

News you are looking for

Half Yearly Exam: छमाही परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 29 नवंबर से होगी शुरू

exam cbse

Half Yearly Exam in MP: लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं की छमाही परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। 29 नवंबर से परीक्षाओं की शुरुआत होगी जो कि 8 दिसंबर तक चलेगी। 9 वीं और 11 वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है।

वहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक आयोजित होगी। छमाही परीक्षा के प्रश्न पत्र मुद्रित कराने के बाद कक्षावार, विषयवार तथा तीन तिथिवार शील्ड लिफाफों में संस्था प्राचार्यों को उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इनके सुरक्षा व गोपनीयता की जिम्मेदारी भी प्राचार्यों पर होगी। संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को विमर्श लॉगिन में प्रश्न पत्रों को उपलब्ध कराया गया है। कोरोना के चलते कक्षाएं प्रभावित रहने के कारण स्कूलों में छात्रों का सिलेबस छमाही परीक्षा की तैयारी जितना पूरा नहीं हुआ है।

Madhya Pradesh Half Year Exam: इस तरह होगी परीक्षाएं

29 नवम्बर से लेकर 8 दिसम्बर तक कक्षा 9 वीं की परीक्षाएं होंगी। पहले दिन गणित, एक दिसम्बर को सामाजिक विज्ञान, दो को नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क फार वोकेशनल एजुकेशन, चार को हिन्दी, पांच को संस्कृत, उर्दू , छह को अंग्रेजी व आठ को विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि कक्षा दसवीं में 29 नवम्बर को अंग्रेजी, एक दिसंबर को विज्ञान, दो को हिन्दी, तीन को संस्कृत एवं उर्दू , चार को वोकेशन एजुकेशन, छह को सामाजिक विज्ञान और आठ दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी । इसी प्रकार 11 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं भी 29 से लेकर आठ दिसम्बर के बीच आयोजित होंगी।