News24you

News you are looking for

Loan, Mudra loan: सरकार की इस स्कीम में मिलेगा 50 हजार से 10 लाख तक का लोन

7th Pay Commission

Loan, Mudra loan apply online, Mudra loan eligibility कोरोना महामारी की वजह से देशभर में बहुत से लोगों की नौकरी गई हैं। अगर आप भी इस समय बेरोजगार है और अपना बिजनेस सेट करना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से मदद मिल सकती है। जिसमें आपको बिजनेस के अनुसार 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का लोन Loan मिल सकता है। आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में और इसका लाभ लेने के लिए आपको किन नियम और शर्तों को पूरा करना होगा।

मुद्रा लोन योजना – केंद्र सरकार ने देशभर में अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मुद्रा लोन Mudra loan की स्कीम शुरू की थी। इस योजना के तहत आपको लोन की सुविधा दी जाती है। इसमें आपको आसानी से लोन मिल जाता है। इसकी खास बात यह है कि आपको बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाएगा और आपको कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दर नहीं हैं। बैंक मुद्रा लोन के लिए अलग ब्याज दर वसूल सकते हैं। आम तौर पर न्यूनतम ब्याज दर 12 फीसदी है।

मुद्रा लोन 3 तरह का है – पीएम मुद्रा लोन PM Mudra loan का फायदा 3 चरणों में मिल सकता है। इसमें पहला चरण शिशु लोन, दूसर चरण किशोर लोन और तीसरा चरण तरुण लोन का है। जिसमें शिशु लोन में 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है। वहीं किशोर लोन में 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इसके साथ ही तरुण लोन में 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

कौन ले सकता है इसका फायदा – पीएम मुद्रा लोन का फायदा छोटे कारोबारी, दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए लिया जा सकता है। ये लोन आप सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक कहीं से भी ले सकते हैं। आरबीआई ने 27 सरकारी बैंक, 17 प्राइवेट बैंक, 31 ग्रामीण बैंक, 4 सहकारी बैंक, 36 माइक्रो फाइनेंस संस्थान और 25 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को मुद्रा लोन बांटने के लिए अधिकृत किया गया है।