News24you

News you are looking for

Bhopal सीआईडी में पदस्थ युवक की बहन की लाश पुलिस लाइन क्वार्टर में लटकी मिली

deth body

Bhopal राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा पुलिस लाइन में एक विवाहित युवती की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। युवती अपनी एक औऱ बहन के साथ भाई के यहां रहती थी जो सीआईडी में पदस्थ है। घटना के समय घर में युवती एवं उसका पति मौजूद थे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती के पति का कहना है कि उसने आत्महत्या कर ली परंतु आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

सीआईडी भोपाल में पदस्थ हिमांशु हजारे को पुलिस लाइन गोविंदपुरा में क्वार्टर अलॉट किया गया है। उनके साथ उनकी दो बहने भी रहती है। सभी बैतूल के रहने वाले हैं। मृत युवती का नाम कविता हजारे बताया गया है। कविता एमबीए की डिग्री कंप्लीट करने के बाद कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रही थी। 4 महीने पहले उसने अपने एक परिचित के साथ अरेंज मैरिज की थी।

4 महीने पहले शादी हुई थी

घटना की जांच कर रहे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामजीवन वर्मा ने बताया की पुलिस लाइन का यह मकान कविता की बहन हिमांशु को अलॉट हुआ था हिमांशु सीआईडी में पदस्थ है। 14 जून को कविता ने मिथुन ठाकुर से शादी की थी जो कि कविता और उसकी बहनों के साथ ही रह रहे थे।
हिमांशु ने हाल ही में एक नया मकान लिया है, जिसकी सफाई के लिए पर दूसरी बहन के साथ गई थी। सोमवार को रात ज्यादा देर हो जाने के कारण वे दोनों वहीं रुक गईं। घर पर मिथुन और कविता ही थे। मिथुन ठाकुर का कहना है कि रात 3:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो कविता की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है।