Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOME

Coronavirus Update: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना से संक्रमित, पत्नी भी निकलीं पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता रहा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंघवी को कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं । बताया जा रहा है कि सिंघवी ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में खुद के पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है।

वह अब 14 दिन तक आइसोलेशन में रह सकते हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार था। जांच कराई, तो उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जांच में उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं। सिंघवी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनके पुत्र, परिवार के अन्य सदस्यों और साथ काम करने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है। वह कांग्रेस के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

इससे पहले, कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp