News24you

News you are looking for

Maharashtra Gangrape Case 33 लोग एक माह तक करते रहे नाबालिग से रेप, 26 गिरफ्तार

Deh Vyapar

Maharashtra Gangrape Case : महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। आरोपों के मुताबिक 15 साल की लड़की के साथ पिछले 8 महीनों में, 30 से अधिक लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर कई बार गैंगरेप किया।

पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। वहींं तीन अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

पीटीआई के मुताबिक, लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की आयु तक की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया।

मीडिया से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गया। उन्होंने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने जनवरी में उसके साथ रेप किया और घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों और अन्य साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उसके साथ गैंगरेप किया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं, जिनमें से 26 को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन की तलाश की जा रहा है। मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गया। उन्होंने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने जनवरी में उसके साथ रेप किया और घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों और अन्य साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उसके साथ गैंगरेप किया।