News24you

News you are looking for

Lokayukta Raid: सतना जिला की महिला सरपंच के घर में लोकायुक्त की दबिश, करोड़ों की संपत्ति उजागर

Lokayukta Raid: सतना जिला की महिला सरपंच के घर में लोकायुक्त की दबिश, करोड़ों की संपत्ति उजागर

रीवा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा सतना जिले के बैजनाथ ग्राम पंचायत के महिला सरपंच शुभा जितेंद्र सिंह बैजनाथ के घर में दबिश दी। लोकायुक्‍त की टीम इनके गांव के घर सहित रीवा के ढेकहा के मकान में मंगलवार की सुबह 4:00 बजे दबिश देकर करवाई कर रही है। बताया गया है कि लगातार लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि उक्त महिला सरपंच द्वारा पद का दुरुपयोग कर अवैध तौर पर बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की गई है। उक्त शिकायत की जांच के बाद दो अलग-अलग टीमों ने महिला सरपंच के गांव सहित रीवा शहर में कार्रवाई अंजाम दिया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

करोड़पति निकली महिला सरपंच: सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान अब तक महिला के पास कुल पांच अलग-अलग बैंकों में बैंक अकाउंट 5 एकड़ खेती योग्य जमीन, दो आवासीय भूखंड एक आवासीय भूखंड में बना हुआ 3 मंजिला मकान, चार हैवी वाहन सहित दो चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। जबकि सात सज्जा का सामान व आभूषणों की कीमत निकाला जाना अभी से बताया जा रहा है। 10 घंटे चली कार्रवाई के दौरान अब तक महिला के पास से तकरीबन 5 करोड़ की संपत्ति उजागर होने की बात सामने आ रही है। वही लोकायुक्त एसपी राजेंद्र वर्मा ने बताएं संपत्ति के मूल्यांकन करना अभी शेष है। कार्रवाई पूरी हो जाने पर मूल्यांकन किया जाएगा।

ठेकेदारी करते हैं सरपंच पति: मिली जानकारी में बताया गया कि महिला सरपंच के पति जितेंद्र सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। बताया गया है कि महिला सरपंच के रीवा स्थित मकान में जो वाहन मिले उनमें कुछ वहां किराए पर लिए जाने की बात प्रकाश में आ रही है। जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा बताया गया है की कार्रवाई पूरी हो जाए पर पृथक से इस विषय की जांच की जाएगी कि ठेकेदारी में सरपंच पति ने महिला सरपंच द्वारा कमाए गए पैसे का इस्तेमाल तो नहीं किया है।

महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई की जा रही है कार्रवाई पूरी होने पर मूल्यांकन होने के उपरांत कुछ कहा जा सकता है। अब तक कुल पहुंच 5 करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है।

 

राजेंद्र वर्मा, लोकायुक्त, एसपी रीवा।