News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता और वेतन

7th Pay Allowance 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला जल्‍द

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को एक बार फिर बढ़ाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों के लिए डीए को 28 प्रतिशत तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। हालांकि अब मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 31 फीसद करने की योजना बना रही है।

बता दें कोविड 19 महामारी के कारण केंद्र ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि के डीए को रोक दिया था। हालांकि अब सरकार धीरे-धीरे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ दे रहा है। केंद्र के बाद राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, असम और कर्नाटक शामिल हैं।