News24you

News you are looking for

About raj kundra hindi : कार की पिछली सीट पर सोने को मजबूर थे राज कुंद्रा, ऐसे बने अमीर

About raj kundra hindi : कार की पिछली सीट पर सोने को मजबूर थे राज कुंद्रा, ऐसे बने अमीर

राज कुंद्रा आज देश-दुनिया का जाना-माना नाम है. भारत में लोग उन्हें एक सफल बिजनेसमैन से ज्यादा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति के रूम में जानते हैं, जबकि दुनिया के कई शहरों में उनकी छवि एक सफल बिजनेसमैन की भी है. वो उन सफल बिजनेसमेन में से एक है जिन्होंने अपने दम पर देश दुनिया में नाम कमाया है आइए जानते हैं कैसा रह उनका सफर.

राज की मां चश्मे की दुकान में काम करती थीं

जी हां ये बात बिल्कुल सच है खुद राज ने इस बात को कहा है कि जब वो पैदा हुए उस वक्त उनकी मां एक चश्मे के दुकान में काम करा करती थी. यही नहीं राज के पिता घर खर्च के लिए पहले वहां की एक कॉटन मिल में काम किया, इसके बाद बस कंडक्टर की नौकरी की.

कार की पिछली सीट पर सोते थे राज

आज करोड़ की कार में घूमने वाले राज कभी सोने के लिए कार की पिछली सीट का इस्तेमाल करते थे. वो ऐसा जानबूझ कर नही करते थे. दरअसल राज तब बहुत छोटे और उनकी मां दुकान में काम करती थी ऐसे में वह उन्हें साथ ही लेकर जाती और दुकान के बाहर खड़ी एक कार की पिछली सीट पर सुला देते थीं

कॉलेज से निकाल गए थे राज

12वीं पास करने के बाद जब राज ने कॉलेज में एडिमशन लिय उस वक्त उनके पिता ने उनसे बिजनेस पर भी ध्यान देने को कहा ताकि वह घर के बिजनेस को संभाल सकें. लेकिन राज ने खुद को किसी काबिल बनाने के लिए कॉलेज से नाता तोड़ दिया और अपना घर छोड़कर दुबई आ गए.

18 साल की उम्र में शुरू किया खुद का व्यवसाय

राज ने अपने पिता के कारोबार में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और घर से दूर दुबई में जाकर हीरा कारोबारियों से मिलकर काम शुरू करने का फैसला किया लेकिन वो नाकाम रहे. उसके बाद राज भारत से सटे नेपाल आए और वहीं से कुछ पशमीना शॉल खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया.

राज का कारोबार बढ़ता चला गया

जब राज ने इस काम को शुरू किय था तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका कारोबार इतना अच्छा चलेगा. वह कुछ पैसा जमाकर वापस दुबई चले गए. और फिर से अपना हाथ हीरे के कारोबार में आजमाया. और वहीं से राज ने अपनी सफलता की एक नई दास्तां लिखी

10 कंपनियों का मालिकाना हक है राज के पास

ट्रेडिंग,कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, एनर्जी, स्टील, शेयर्स, मीडिया, स्पोर्ट्स और गोल्ड ट्रेडिंग से जुड़ी करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं. राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था.

पहली पत्नी को दिया तलाक

राज ने पहली शादी कविता से की थी लेकिन ये शादी महज दो साल ही चल पाई. राज की पत्नी अपनी बेटी के साथ लंदन में ही रहती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने राज और अपने बीच  तलाक की वजह उनकी दूसरी पत्नी शिल्पा को बताया था.

अभिनेत्री शिल्पा से की दूसरी शादी

बॉलीवुड की मशहूर शिल्पा जब ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लेने गई थी उसी वक्त राज और उनकी मुलाकात हुई थी. ब्रिटेन में शिल्पा की लोकप्रियता भुनाने के लिए राज ने उनके नाम पर एक परफ्यूम S 2 लॉन्च किया था. बिग ब्रदर में शिल्पा पर नस्लीय टिप्पणी की गई थी जिस वजह से उन्हें बहुत लोगो का साथ मिला था और वह शो जितने में कामयाब रही थी.

यहां ये भी होती है राज को कमाई

2009 में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में शिल्पा और राज ने 12 परसेंट हिस्सेदारी को करीब 74 करोड़ रुपए में खरीदा था. 2012 में एक्टर संजय दत्त के साथ मिलकर राज ने देश की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटिंग लीग (सुपर फाइट लीग) की शुरुआत की.

कई घर के मालिक हैं राज

राज ने शिल्पा को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक घर गिफ्ट में दिया है. राज ने एक एक घर लंदन में भी खरीदा है ये करीब 7 करोड़ रुपए का है. तीसरा घर ब्रिटेन के सरे शहर में स्थित है. राज ने ये बंगला 32 करोड़ में खरीदा था, लेकिन आज इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है. इसके अलावा मुंबई में भी इनका आशियाना है.

कई महंगी कारों के हैं मालिक

राज को कारों से बेहद प्यार है इसलिए उन्होंने अपन पत्नी शिल्पा को भी मंहगी कार रोल्स रॉयस गिफ्ट की है जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है.

अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर राज ने अयान को लेम्बोर्गिनी गिफ्ट है जिसकी कीमत भी करोडो में है