News24you

News you are looking for

Kerala Corona Updates: केरल में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटों में 31265 नए केस, 153 की मौत

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

Kerala Corona Updates: भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 45,083 केस सामने आए हैं। 460 लोगों की मौत हुई है और 35,840 मरीज ठीक हुए हैं। अभी देश में 3,68,558 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति केरल में हैं। यहां 31,265 नए केस सामने आए हैं और 153 मरीजों की मौत हुई है। यह चौथा दिन है जब केरल में 30 हजार से अधिक कोरोना केस आए हैं। देश के कुल मामलों का करीब 70 फीसदी मरीज केरल से आए हैं। केरल में बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अगले सप्ताह से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षमता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। सीएम विजयन ने कहा कि ऐसे इलाके जहां संक्रमण दर सात प्रतिशत से ज्यादा है। वहां सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। बता दें बीते कुछ दिनों से सिर्फ केरल में लगभग दो तिहाई नए केस सामने आए हैं। एक सप्ताह पहले एक्टिव मामले तीन लाख से नीचे थे। अब वो साढ़े तीन लाख को पार कर गए हैं, जो कुल मामलों का 1.10 फीसद है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही सक्रिय मामलों में करीब 15 हजार की बढ़ोतरी देखी गई है। 3.59 लाख मामलों में से सिर्फ केरल में ही 1.95 लाख एक्टिव केस हैं। इस दौरान दो महीने बाद सबसे ज्यादा 46,759 नए मामले मिले हैं और 509 लोगों की जान भी चली गई है।

बकरीद के बाद केरल में प्रतिदिन मिल रहे मामलों में अचानक उछाल आया था और नए मामले 20 हजार को पार कर गए थे। प्रदेश में ओणम के बाद 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। इधर महाराष्ट्र में भी चार हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से डेढ़ हजार के आसपास केस सामने आ रहे हैं।