News24you

News you are looking for

Crime News : नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में चिकित्सिय अनुवादक फूफा गिरप्तार

Rape सौतेले पिता ने रिश्तों को तार तार कर अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Crime News Indore। एमआइजी थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के फूफा को गिरफ्तार किया है। बच्ची के मां (नर्स) पिता (सेल्स मैनेजर) राखी पर छोड़ कर गए थे। घटना का खुलासा होने पर आरोपित की पत्नी खुद बच्ची को थाने ले गई और केस दर्ज करवाया। आरोपित चिकित्सिय अनुवादक है।

एसआइ सुरेंद्रसिंह के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली बच्ची स्वजनों के साथ दोपहर को थाने आइ थी। महिला पुलिस अधिकारी ने बयान लिए तो बताया राखी पर बच्ची के माता -पिता गांव चले गए थे। बच्ची को फूफा के पास छोड़ गए थे। इस दौरान फूफा ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची के स्वजन लौटे तो उसने पूरी घटना बताई। आरोपित की पत्नी भी बच्ची के साथ थाने आई और पति के खिलाफ बयान दिए। शाम को पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गोवा से गिरफ्तार

कालेज छात्रा को पेय पदार्थ में नशीली गोलियां मिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित निपुल कुमार को लसूड़िया थाना पुलिस ने शनिवार को गोवा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित साथी आशीष और पूजा उर्फ टीना के साथ फरार हो गया था। पुलिस मामले में रितेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र निवासी छात्रा को मांडव टूर के बहाने ले गए थे, जहां उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था।