News24you

News you are looking for

College ReOpen News मध्य प्रदेश में 15 सितंबर से खुलेंगे सभी कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

exam cbse

College ReOpen News। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रदेश के सभी कॉलेज (College) 15 सितंबर से खोलने का ऐलान किया है। कॉलेजों को इसके लिए व्यापक अधिकार दिए गए हैं और अभी 50 फीसदी उपस्थिति ही रखने को कहा गया है।

स्कूलों के बाद अब मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों को खोलने का भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेजों में 50 फीसदी छात्र अभी कॉलेज आएंगे जबकि 50 फीसदी ऑनलाइन अटेंड करेंगे। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होना आवश्यक है और इसके लिए कम से कम एक वैक्सीन लगा होना आवश्यक है। जरूरी हुआ तो कॉलेजों में वैक्सीनेशन कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। कॉलेजों को व्यापक अधिकार दिए गए हैं कि वे अपने हिसाब से कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही जिला क्राइसिस कमेटी भी इस बात को लेकर चर्चा कर सकती है कि जिले में कोरोना की क्या स्थिति है और क्या कॉलेज शुरू रखने चाहिए या नहीं। हॉस्टल खोलने के संबंध में भी 1 सितंबर को भोपाल में निर्णय लिया जाएगा।