News24you

News you are looking for

Railways news : अप डाउनर्स के लिए खुशखबरी! अब इन ट्रेनों की मासिक टिकट में मिलेगी छूट

Train Cancelled :परिवर्तित रुट से चलेगी शक्तिपुंज, सफर से पहले जान लें जरूर

भोपाल. भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली सिर्फ 20 ट्रेनों में अप-डाउनर्स को मासिक पास सुविधा परेशानी बन गई है। यात्रियों का आरोप है कि ऐसी ट्रेनों में ये सुविधा दी है, जिसमें अपडाउनर्स कम चलते है। बाकी ट्रेनों में एमएसटी सुविधा शुरू होनी थी. जिसका इंतजार है।

अप-डाउनर्स को स्पेशल ट्रेन किराया देकर कंफर्म टिकट अरेंज करने का झंझट झेलना पड़ रहा है। इससे प्रतिदिन तीन गुना तक किराया अप-डाउनर्स खर्च कर रहे हैं, जिससे कई परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे है।

इन ट्रेनों के लिए वैध होंगे मासिक सीजन टिकट – 06621/22 बीना-कटनी मुइ॒ठारा-बीना मेमू ट्रेन – 05671/72 इटारसी-सतना – 06631/32 भोपाल-बीना मेमू – 01820/19 बीना-ललितपुर – 05686/85 बीड-खंडवा स्पेशल – 05838/37 कोटा-झालावाड़ ट्रेन – 05840/39 कोटा-झालावाड ट्रेन – 05832/31 कोटा-वड़ोदरा ट्रेन – 05833/34 कोटा-मंदसौर ट्रेन – 09742/41 बयाना- जयपुर ट्रेन

यहां से ज्यादा चढ़ते हैं अप-डाउनर सुबह 10 बजे तक भोपाल से हजारों नौकरीपेशा लोग होशंगाबाद, इटारसी हरदा, पिपरिया, खंडवा और भोपाल से विदिशा, गुलाबगंज, गंज बासौदा बीना की तरफ जाते हैं। इसी तरह भोपाल से सीहोर, उज्जैन की तरफ भी सफर करते हैं। साथ ही इन स्टेशनों से सुबह से दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, व्यापारी भोपाल आते-जाते हैं। डीआरएम, भोपाल मंडल सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया कि कुछ नई ट्रेनों में भी यें सुविधा जारी करने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही घोषणा करेंगे।

रेलवे ने मंडलों को दी है छूट रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को मासिक सीजन रेल टिकट की बिक्री के निर्देश दिए हैं। ये भी कहा है कि मंडल में जरूरत व स्थिति के अनुरूप टिकट की बिक्री शुरू कर दें। इसके बाद ही पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन मुख्यालय ने भोपाल, जबलपुर व कोटा मंडल से गुजरने वाली अप-डाउन 20 ट्रेनों में उक्त रेल टिकट की बिक्री के निर्देश जारी किए गए थे।