News24you

News you are looking for

MP में इन बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों को अब 24 तक करना होगा इंतजार

breaking

मध्य प्रदेश (MP) के कर्मचारियों (employees) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (Mahendra Singh Sisodia)  द्वारा बर्खास्त (dismissed) और निलंबित (suspend) कर्मचारियों से चर्चा को एक बार फिर टाल दिया गया है। वहीं अब ये चर्चा 24 अगस्त को होगी। बता दे बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों के साथ मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की चर्चा गुरुवार को होनी थी। वही कर्मचारी संगठन के प्रमुख द्वारा बताया गया कि मंत्री भोपाल से बाहर है। इसलिए फिलहाल चर्चा डाली गई है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री और कर्मचारियों की होने वाली चर्चा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) के कई कर्मचारी राजधानी में ही ठहरे थे। ज्ञात हो कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने 19 जुलाई से हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद उन्होंने पंचायत ने काम करना बंद कर दिया था।

यह हड़ताल संयुक्त मोर्चा के द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें 18 संगठन शामिल थे। वही कर्मचारियों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति सहित खाली पद भरने और रोजगार सहायक और संविदा कर्मी को स्थाई करने की मांग की जा रही थी। हालांकि कई दिनों तक हड़ताल जारी रहने के बाद विभाग द्वारा कर्मचारियों पर FIR, निलंबन और बर्खास्त की कार्रवाई की गई थी।

जिसके बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। हालांकि इसके बाद मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा बर्खास्त कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द करने की बात कही गई थी। जिसको लेकर चर्चा होनी थी। हालांकि अब यह चर्चा एक बार फिर से टल गई है। वहीं कर्मचारियों सहित अधिकारियों को एक बार फिर से इंतजार करना होगा।