News24you

News you are looking for

सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का है गोल्ड मेडल-नीरज

सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का है गोल्ड मेडल-नीरज

Olympic medalists India: ओलंपिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम भारत लौट आई है। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से अशोका होटल पहुंचे, जहां केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजूू और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस मौके पर सम्माान हासिल करते वक्त जेवलिन थ्रो में ओलंपिक गोल्ड जीतनेवाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस कामयाबी के लिए पूरे देश को बधाई दी और कहा कि ये मेडल सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि पूरे देश का है।

इस कार्यक्रम में कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब देश के नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया लवलीना जैसे नए हीरो मिल गये हैं। ये नये भारत के नये हीरो हैं। सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगी कि इन्हें खेल से जुड़ी सभी सुविधाएं मिल सकें।