News24you

News you are looking for

टेलीविजन के दिग्गज एक्टर “सज्जन सिंह” अनुपम श्याम का निधन, कुछ साल पहले कटनी में भी हुई थी तबियत खराब

टेलीविजन के दिग्गज एक्टर "सज्जन सिंह" अनुपम श्याम का निधन, कुछ साल पहले कटनी में भी हुई थी तबियत खराब
  • एक्टर अनुपम श्याम का हुआ निधन
  • 63 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • कई बॉलीवुड फिल्मों का रहे हिस्सा

बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है. कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. एक्टर यूं तो काफी समय से बीमार चल रहे थे. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया.

आपको बता दें कि एक शूटिंग के दौरान सड़क मार्ग से अनुपम श्याम कटनी से होकर गुजर रहे थे तभी उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था करीब 2 दिन भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी।

कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे. उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद की थी. मगर इस बार एक्टर जिंदगी से जंग हार गए. वे 63 साल के थे.

प्रतिज्ञा 2 की कर रहे थे शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन उन्हें पहले से ही कई बीमारी ने जकड़ कर रखा था. मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे. कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी डेथ हुई. तकरीबन रात 8 बजे एक्टर ने आखिरी सास ली और हम सभी को छोड़कर चले गए.

अनुपम श्याम ने दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया था.