लापरवाही: बीना अस्पताल में भर्ती कटनी के एक कोटवार को महज इस कारण से नहीं भेजा जा रहा सागर

बीना अस्पताल में भर्ती कटनी का एक कोटवार, महज इस कारण से नहीं भेजा जा रहा सागर

बीना के सरकारी अस्पताल में कटनी का एक कोटवार जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है लेकिन उसे कुछ किलोमीटर दूर सागर नहीं जाया पा रहा, कारण भी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

कटनी निवासी एक ग्राम कोटवार ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। उसे जीआरपी ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डाक्टरों ने उसे सागर रेफर कर दिया, लेकिन अटेंडर न होने से 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने सागर ले जाने से मना कर दिया तो वहीं जीआरपी अटेंडर देने तैयार नहीं है। इसके चलते घायल ग्राम कोटवार दो दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करेला, थाना बरही, जिला कटनी निवासी आशाराम पिता राम विशाल दाहिया (49) 1 दिसंबर को भोपाल में आयोजित ग्राम कोटवारों की रैली में शामिल होने गया था। वह अगले दिन भोपाल से वापस कटनी जा रहा था।

रात करीब 12 बजे वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश था। डाक्टर ने उसे सागर कर दिया, लेकिन 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने बिना अटेंडर घायल को सागर से जाने मना कर दिया। जीआरपी ने भी अटेंडर नहीं भेजा।

Exit mobile version