नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री के मोबाइल से ऑफिशियल ग्रुप में आया Porn video, मचा हड़कंप

नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री के मोबाइल से ऑफिशियल ग्रुप में आया Porn video मचा हड़कंप

नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री के मोबाइल से ऑफिशियल ग्रुप में  Porn video  आने से हड़कंप मच गया मामला ग्वालियर का है।

ग्वालियर नगर निगम में अफसरों और कर्मचारियों के कामकाज पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए हैं। जिस ग्रुप में अश्लील वीडियो क्लिप शेयर हुआ है उस ग्रुप में सभी इंजीनियर और विभाग प्रमुख जुड़े हैं। इस ग्रुप का संचालन खुद निगमायुक्त किशोर कान्याल करते हैं। निगमायुक्त ग्रुप में अफसरों के लिए आदेश-निर्देश जारी करते हैं, बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप में नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता ने रविवार शाम को चार मिनिट का वीडियो शेयर किया था। अश्लील वीडियो में सुहागरात का सीन दिखाया गया है। इंजीनियर के भेजे वीडियो के सामने आने के बाद ग्रुप में हड़कंप मच गया, वायरल होते-होते वीडियो निगमायुक्त तक पहुंचा,जिस पर वह काफी नाराज हुए।

घटना के बाद निगम आयुक्त ने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा गया है कि 12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत सस्पेंड की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version