HOMEKATNI

दुःखद खबर: बड़वारा के पूर्व विधायक मोती कश्यप की पुत्री ने लगाई फांसी

दुःखद खबर: बड़वारा के पूर्व विधायक मोती कश्यप की पुत्री ने लगाई फांसी

कटनी जिले की बड़वारा सीट से विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मोती कश्यप के यहां दुःखद घटना हो गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री मोती कश्यप की पुत्री ने अधारताल स्थित अपने निवास पर आज 7 जनवरी शुक्रवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सनसनी मच गई क्षेत्री लोगों ने अधारताल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजते हुए प्रकरण को जांच में लिया.

अधारताल पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका शहपुरा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने पुलिस ने परिजनों व परिचितों पूछताछ शुरू कर दी है.

Show More
Back to top button