Corona newsHOMEKATNI

कटनी में कोरोना संक्रमितों का दोहरा शतक, मिले 220 पॉजिटिव

जबलपुर कोरोना से जंग में पूरा संभाग लगा है, बावजूद अब तक कोई ऐसे परिणाम नहीं मिल रहे जो राहत का संदेश देते हों। जबलपुर जिले में तो कोरोना कहर बन कर टूट रहा है तो आसपास के जिले भी इसकी चपेट में हैं।

आज मिली जानकारी के अनुसार सिवनी- 148 नए पॉजिटिव मिले। शहडोल में 143 नए पॉजिटिव मिले जबकि मण्डला 20 पाजिटिव आये।

वहीं कटनी में 220 मरीज मिले जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड रहा। डिंडोरी में 32 मरीज तो अनूपपुर में आज 117 पॉजिटिव मिले। शहडोल में एक की मौत हो गई। वहीं उमरिया में कोरोना के 139 पॉजिटिव मिले।

Show More
Back to top button