अभिषेक प्यासी को कांग्रेस आइटी सेल कटनी की कमान

मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस को हर स्तर पर मज़बूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस सोशल मीडिया आइटी सेल विभाग द्वारा भी प्रदेश भर में सक्रिया सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पक्ष रखने वाले युवाओं का पार्टी चयन कर रही है,और उन्हें ज़िम्मेदारी सौंप रही है।

अभिषेक प्यासी को कांग्रेस आइटी सेल कटनी की कमान 6

जिसमें कटनी में एनएसयूआइ आइटी सेल की लंबे समय से जवाबदारी सम्भाल रहे अभिषेक प्यासी (नानु) को आइटी सेल कटनी का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,यह नित्युक्ति संगठन प्रभारी लखन घनघोरिया की अनुशंसा पर आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा आयोग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने की है।

इस नियुक्ति पर बड़वारा विधायक बसंत सिंह,ज़िलाध्यक्ष द्वय शहर -ग्रामीण मिथलेश जैन,गुमान सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित,एनएसयूआइ अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशू,सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम समेत समस्त कांग्रेस जनो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version