Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

वायरल मैसेज से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, आला अधिकारियों ने कहा- पूर्णतः असत्य, जनिये पूरा मामला

भोपाल। mp में रविवार को शाम एक वायरल मैसेज (viral message) ने पुलिस मोहकमे के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। दरअसल इस मैसेज में लिखा है कि “पुलिस (police) में कोई भी कर्मचारी जो सिपाही से हवलदार, हवलदार से ASI , ASI से सब इंस्पेक्टर बनने की उम्मीद लिए बैठे थे उन को बड़ा झटका विधि विभाग द्वारा दिया गया है।

मध्यप्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में उनको दिए गए प्रमोशन (promotion) पर रोक लगा दी है। विधि विभाग का कहना है कि इससे अन्य विभाग के लोगों को भी प्रमोशन देना होगा और पुलिस विभाग ने इस मसले पर अब प्रमोशन संबंधी फाइल बंद कर दी है।”

मीडिया ने जब इस बारे में आला अधिकारियों से बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का मैसेज पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है और इसे फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विधि विभाग से सहमति प्राप्त करके ही प्रभार दिए गए हैं। इस में प्रमोशन जैसी कोई बात नहीं है बल्कि एक पद से दूसरे वरिष्ठ पद का प्रभार दिया गया है जिसका प्रमोशन से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp