Monday, October 26, 2026
Latest:
क्रिकेटHOMEMADHYAPRADESHखेल

भारतीय Cricket टीम इंदौर पहुंची, स्वागत पर विराट ने किया ट्वीट

भारतीय Cricket टीम इंदौर पहुंच गई है। क्रिकेट में धूम मचाने वाले सितारा क्रिकेटर रविवार करीब पौने दो बजे इंदौर पहुंचे। इसमें भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों की बस सीधे रेडिसन होटल पहुंची। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। हालांकि, खिलाड़ियों की बस सीधे होटल में चली गई, जिससे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। इंदौर में 24 जनवरी को दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी है। रायपुर मैच में जीत के बाद विराट कोहली ने ट्वीट भी क‍िया है।

इंदौर में करीब छह साल बाद वनडे मैच होने वाला है। भारतीय टीम कभी भी होलकर स्टेडियम में वनडे मैच नहीं हारी है, वहीं न्यूजीलैंड को इंदौर में कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है। एमपीसीए सचिव संजीव राव के अनुसार, दोनों टीमें दोपहर 1.45 बजे विमान से इंदौर आईं। दोनों टीमें होटल रेडिसन में ठहरी हैं। फिलहाल रविवार को टीम के अभ्यास की कोई आधिकारिक योजना नहीं है। मैदान के सेंटर विकेट को मैच के लिए तैयार किया गया है। साथ ही प्रेस बाक्स छोर पर अभ्यास विकेट बनाए गए हैं। मैच के दौरान ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का प्रचार भी किया जाएगा। इसके लिए खेलो इंडिया के होर्डिंग विभिन्न् स्थानों पर लगाने की तैयारी

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp