Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

जब MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लगाई जान की बाजी, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश में जनता के हित की बात करने वाले लोकप्रिय नेता और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अद्भुत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस Video में नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) द्वारा किए गए अकल्पनीय कार्य की चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान नांव फंसने के कारण घटनास्थल पर ही फंसे रह गए थे।

हालांकि इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  लोगों की जान के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी। बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा पंचायत भवन में ठहरे हुए नागरिकों की रेस्क्यू (rescue) करने के बाद खुद एयर लिफ्ट हुए हैं।

 

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाकों में भीषण बाढ़ की वजह से आधे से अधिक जिले पानी में डूब गए हैं। इस दौरान दतिया जिले में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री ने लोगों से मिलने पहुंचे थे। नांव पर पेड़ गिर जाने के कारण गृहमंत्री पीड़ितों के साथ ही फंस गए।

वही दरियादिली दिखाते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले महिलाओं को, फिर पुरुषों को हेलीकॉप्टर से बाहर रेस्क्यू किया। जिसके बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एयर लिफ्ट (airlift)  किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री की जांबाजी की इस वीडियो की चर्चा हर जगह हो रही है, वहीं मध्य प्रदेश वासी सहित देश के अन्य लोग भी मंत्री जी के अकल्पनीय कार्य के लिए उनकी चर्चा कर रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp