News24you

News you are looking for

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, जरूर प्रसन्न होंगे श्री कृष्ण

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, जरूर प्रसन्न होंगे श्री कृष्ण
धर्म डेस्क। हर घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। हर किसी का प्रयास है कि कान्हा को खुश किया जाए, उनका आशीर्वाद लिया जाए। यूं तो कृष्ण भगवान भाव के भूख हैं, लेकिन फिर भी कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें आप जन्माष्टमी के दिन करेंगे तो जीवन में जरूर सकारात्मक बदलाव आएगा। यहां हम कृष्ण जन्माष्टमी पर किए जाने वाले ऐसे ही दो उपायो के बारें में बताएंगे।
1. पूजा में जरूर शामिल करें पान: धर्म ग्रंथों में उल्लेख है कि जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान की पूजा में पान का पत्ता शामिल करने से विशेष फल मिलता है। पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल कर लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। पान का एक ताजा पत्ता लें और उस पर कुमकुम से ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ लिखें। इस पत्ते को कृष्ण भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने रखकर फिर पूजा करेंगे जो जरूर फल मिलेगा।
2. शाम को करें तुलसी की परिक्रमा: कृष्ण भगवान को तुलसी बहुत प्रिय है। यही कारण है कि उनके प्रसाद में तुलसी के पत्ते मिलाए जाते हैं। जन्माष्टमी की शाम को तुलसी का पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे भी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर या आंगन में रखी तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और 11 बार परिक्रमा करें।
ध्यान देने वाली बात यह है कि घर में तुलसी नहीं है, तो मंदिर जाकर वहां की तुलसी पर दीपक लगाएं और परिक्रम करें। किसी दूसरे के घर जाकर यह काम न करें। इसका फल आपको नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *